Tuesday, October 20th, 2026

BJP के 9 सांसदों के इस्तीफे हुए मंजूर

नई दिल्ली
 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन नौ सांसदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं जिन्होंने विधानसभा चुनावों में विधायक निर्वाचित होने के बाद बुधवार को त्यागपत्र दिए थे।

सदन समवेत होते ही बिरला ने गुरुवार को इस बारे में सभा को सूचित किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान के जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन राठौड़, राजसमंद से दीया कुमारी, मध्य प्रदेश के मुरैना से नरेन्द्र सिंह तोमर, दमोह से प्रह्लाद पटेल, जबलपुर से राकेश सिंह, सीधी से रीति पाठक, होशंगाबाद से उदय प्रताप सिंह तथा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से गोमती साय और बिलासपुर से सांसद अरुण साव ने इस्तीफा दिया है।
अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इन सदस्यों के त्यागपत्र को छह दिसंबर की तिथि से स्वीकार कर लिया है।

ग़ौरतलब है कि पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित दस सांसदों कल अपने सांसद सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया था जिनमें किरोणीलाल मीणा राज्यसभा के सदस्य थे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय