Wednesday, October 21st, 2026

इस्तीफा दें मंत्री जगदीश देवड़ा: जीतू पटवारी

भोपाल
जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने पत्रकार वार्ता कर मंत्री जगदीश देवड़ा से इस्तीफा देने की मांग की है। दोनों ने आरोप लगाया कि विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा के ही क्षेत्र में जहरीली शराब बेची जा रही है, उससे लोग मर रहे हैं। सरकार ने पूर्व में भी उज्जैन, मुरैना में हुई घटनाओं पर एसआईटी बनाई थी। एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक होना चाहिए। प्रियव्रत सिंह ने आरोप लगाया कि पैसे जमा करने के बाद भी गांवों में ट्रांसफार्मर नहीं लग रहे हैं। किसान आत्महत्या करने को मजबूत हो रहे हैं। सिंह ने ऊर्जा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बिजली के खंबो पर चढ़ने की जगह जिम की सीढ़ियां चढ़ना चाहिए।

इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में अवैध शराब बिक्री का जाल पूरे प्रदेश में फैलता जा रहा है। शराब माफियाओं के हौंसले बुलंद है, पूर्व में  उज्जैन, मुरैना, ग्वालियर और भिंड में जहरीली शराब से मौतों के बाद अब मंदसौर में ऐसी घटना सामने आई है। इंदौर, सनावद,खंडवा में भी संदिग्ध मौतों की जानकारी सामने आई है। इन मौतों की निष्पक्ष जांच के लिए सरकार तत्काल एसआईटी का गठन करे। नाथ ने कहा कि उनकी 15 महीने की सरकार में माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई हुई थी अब भी वैसी ही कार्रवाई की जाए।

 

#जीतू पटवारी

Source : Agency

पाठको की राय