Thursday, October 22nd, 2026

कुछ आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल

रायपुर
कुछ आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। राज्य शासन द्वारा सुश्री रीता शांडिल्य,सचिव राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार पदेन राहत व पुर्नवास आयुक्त व आयुक्त भू अभिलेख को अस्थायी रुप से  आगामी आदेश तक  सचिव तकनीकी शिक्षा व रोजगार विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं भुवनेश यादव को केवल विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा व रोजगार विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए पूर्व के  सभी विभाग यथावत रहेंगे। नीलम नामदेव एक्का सचिव जनशिकायत निवारण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक विमानन सचिव,खेल व युवक कल्याण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ सचिव राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग तथा पदेन राहत व पुर्नवास आयुक्त व आयुक्त भू अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आकाश छिकारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव अन्वेष धृतलहरे के हवाले से उक्त आदेश जारी हुआ है।

 

#IAS officers

Source : Agency

पाठको की राय