Tuesday, October 20th, 2026

शिवपुरी में रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन, अभी भी हजारों फंसे

शिवपुरी
शिवपुरी में रात में काली पहाड़ी से 20, टपकेश्वर मंदिर से 11, पवैया से 24, विली नारायणपुर से 40, विली पंगहटा से 150 लोगों को रात भर चले आॅपरेशन में रेस्क्यू किया गया है। वहीं लोहारी में आर्मी की मदद से 200, विली सूंद से 20, विली पगहटा से 19 लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। ग्वालियर में पवाया भितरवार से 20 महिलाओं और बच्चों को निकाला गया है।

श्योपुर जिले में 30 प्रभावित गांवों से 1500 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए आपरेशन चल रहा है। ये जवालापुर, भेरावदा, मेवाड़ा, जातखेड़ा में फंसे हैं। मुरैना जिले में 13 गांव प्रभावित हैं जिसमें 200 लोग फंसे हैं। यहां से 300 लोगों को सुरक्षित निकाला भी जा चुका है। रेस्क्यू आॅपरेशन में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आर्मी, एयरफोर्स, एमपी पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय प्रशासन के लोग रात दिन जुटे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बाढ़ राहत की जानकारी ली है और संभव मदद का आश्वासन दिया है।

 

#Rescue operation

Source : Agency

पाठको की राय