Monday, October 26th, 2026

रेरा की नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई को

भोपाल

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के अनुसार रेरा प्राधिकरण, भोपाल में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जा रही हैं। इस लोक अदालत का शुभारंभ रेरा अध्यक्ष ए.पी. श्रीवास्तव 10 जुलाई 2021 को प्रातः 10:30 बजे रेरा भवन में करेंगे। रेरा नेशनल लोक अदालत के लिये तीन खण्डपीठ की स्थापना की गई है।

रेरा प्राधिकरण में नेशनल लोक अदालत के लिये स्थापित तीन खण्डपीठों में खण्डपीठ क्र.-1 शिकायत शाखा में दिनेश कुमार नायक, सदस्य (न्यायिक), खण्डपीठ क्र.-2 न्यायनिर्णायक अधिकारी, वी. के. दुबे और खण्डपीठ क्र.-3 निष्पादन अधिकारी, डी.एन. शुक्ला के यहाँ प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जायेगा।

प्राधिकरण ने सभी पक्षकारों से अपेक्षा की है कि रेरा में लम्बित ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों में राजीनामे के आधार पर निराकरण करने में सहयोग करें।

 

#नेशनल लोक अदालत

Source : Agency

पाठको की राय