Tuesday, October 20th, 2026

कोरोना गाइडलाइन के तहत मनाया जाएगा Republic Day, CM शिवराज करेंगे ध्वजारोहण

भोपाल
राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में 26 जनवरी (Republic day in mp) को गणतंत्र दिवस गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा. राज्य शासन ने इस वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर्स और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं. मुख्यमंत्री लाल परेड मैदान पर सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे, जिसमें कक्षा एक से दसवीं तक के बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

ऐतिहासिक स्थानों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
गणतंत्र दिवस पर राज्य के समस्त महत्वपूर्ण शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगा. कार्यक्रम प्रातः 9 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे तथा उपस्थित जनसभा को संबोधित करेंगे.

परेड के बाद होगी घुड़सवारी का प्रदर्शन
परेड का आयोजन पिछले वर्ष की भांति किया जाएगा. इसमें पुलिस, होमगार्ड, विशेष सशस्त्र बल, जेल वार्डन, सीआईएसएफ, आरएएफ एवं सीनियर एनसीसी छात्रों की टुकड़ियां शामिल होंगी. परेड में एनएसएस, स्काउट-गाईड एवं शौर्यादल शामिल नहीं होगें. परेड के पश्चात घुड़सवारी का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद झांकियां निकाली जायेंगी.

सीएम शिवराज सिंह देंगे संदेश का वाचन
गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में गत वर्षानुसार मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया जाएगा. परेड का आयोजन सिर्फ जिला मुख्यालयों पर ही होगा. शिक्षण संस्थाओं में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से 10वीं तक के बच्चे शामिल नहीं होंगे.

ओबीसी आरक्षण की तैयारी में जुटी शिवराज सरकार
जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत कार्यालयों में प्रशासकीय समिति प्रधान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा राष्ट्रगान होगा. ऐसे जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत जहां प्रशासकीय समिति के प्रधान उपलब्ध नहीं होने की दशा में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा. कार्यक्रम स्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है.

 

#Republic Day

Source : Agency

पाठको की राय