Tuesday, October 20th, 2026

Republic Day: कोरबा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, शान से लहराया तिरंगा; शहीदों को किया गया याद

कोरबा.

कोरबा में प्रशासनिक, निजी संस्थान, स्कूल-कॉलेज, औद्योगिक संयंत्रों और श्रमिक संगठनों ने बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। स्वाधीनता सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक उपक्रमों और विभागों के द्वारा अपने कार्यक्रमों पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

अंतिम सोपान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर परिसर में कलेक्टर अजीत वसंत ने अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया और शहीद जवानों को याद किया गया। कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एसपी कार्यालय में ध्वजारोहण परेड की सलामी ली। कोरबा सीएसपी कार्यालय सीएसपी भूषण एक्का और कोतवाली में अभिनव कांत ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। रेलवे आरपीएफ पुलिस ने रेलवे परिसर में ध्वजारोहण कर 26 जनवरी को बड़ी धूमधाम से मनाया। आरपीएफ थाना प्रभारी आर के चन्द्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा शहर के मुख्य गांधी चौक पर कांग्रेस कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने प्रेस क्लब के कर्मचारियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रेस क्लब के वरिष्ठ और युवा पत्रकार भी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के औद्योगिक नगरी दीपका, कुसमुंडा, दर्री, क्षेत्र में भी बड़ी धूमधाम से 26 जनवरी मनाया गया।

 

#The tricolor#Martyrs remembered#Republic Day#celebrated with pomp#Korba

Source : Agency

पाठको की राय