Tuesday, October 20th, 2026

गणतंत्र दिवस: इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस हुआ ब्लास्ट, डांस कर रहे बच्चे झुलसे; स्कूल प्रशासन अनजान

रायपुर.

बालको नगर के अंबेडकर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एमजीएम स्कूल बालको के तीन छात्रों की इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस से जलने की घटना सामने आई है। हादसे में तीन छात्रों के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। घायल छात्रों का प्राथमिक उपचार बालको के विभागीय अस्पताल में कराया है। हादसे के वक्त एमजीएम स्कूल के बच्चे डांस की प्रस्तुति दे रहे थे।

इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस को बच्चों के पैरों में बांधा गया था। डांस के बीच में ही अचानक स्मोक डिवाइस में ब्लास्ट होने के कारण तीन छात्रों का शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरीके से इसमें झुलस गया। इस घटना से स्टेडियम में अफरा-तफरी की मच गई। तत्काल छात्रों को के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। पूरी घटना में एमजीएम स्कूल स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है।
जानकारी के अनुसार, स्टेडियम में डांस करने के दौरान ही स्मोक डिवाइस में शॉर्ट सर्किट होने के कारण तीन छात्र बुरी तरह से झुलस गए। स्कूल के प्राचार्य वर्गीस ने बताया कि स्मोक डिवाइस की जानकारी उन्हें नहीं थी। छात्रों और डांस टीचर को रही होगी। बच्चों का इलाज हो गया है। वहीं, अभिभावकों ने एमजीएम स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताते हुए प्रबंधन की लापरवाही बताई है। उन्होंने बताया कि स्कूल के टीचर घटना के बारे में पूछने पर गोल-मटोल जवाब देते हैं। प्रबंधन की लापरवाही से गई उनके बच्चे के साथ ऐसी घटना घटित हुई है।

 

#Electronic smoke device#dancing children#exploded#school administration#unaware#children seriously burnt

Source : Agency

पाठको की राय