Wednesday, October 21st, 2026

सर्व समाज एकता परिषद के प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी से की मुलाकात

रायपुर
सासंद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बस्तर डोम के अवलोकन के दौरान सर्व छत्तीसगढि?ा समाज एकता परिसर  के प्रतिनिधियों से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने धान से निर्मित राहुल गांधी जी का छायाचित्र उन्हें भेंट किया।

गौरतलब है कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाने और भारतीय संस्कृति की मूल भावना सर्वधर्म, श्रद्धा, समृद्धि के अनुरूप अनूठे सर्व समाज एकता परिसर की कल्पना की गई है। दंतेवाड़ा जिले के 12 अलग-अलग समाज के लोगों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु एक विशाल परिसर में भवन हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 एकड़ भूमि का आवंटन किया। यह कार्य विभिन्न समाजों के लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से एकजुट करेगा। जिला दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न समाजों के बीच सामाजिक सौहार्द, समरसता और एकता को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द, समरसता और एकता को बढ़ावा देने के लिए यह सराहनीय पहल की गई है।

 

#Rahul Gandhi

Source : Agency

पाठको की राय