Friday, October 23rd, 2026

49 लाख की लागत से मोरगा डैम की मरम्मत का काम जारी, कलेक्टर ध्रुव ने निर्माण का किया मुआयना

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला स्थित मोरगा डैम का मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। डैम में लिकेज आ जाने के कारण बीते बारिश के सीजन में इस डैम की सुरक्षा को देखते हुए इसके बेस्ट बियर से पानी निकालने की जरूरत पड़ गई थी। डैम के लिकेज की मरम्मत का कार्य 49 लाख रूपए की लागत से कराया जा रहा है।

कलेक्टर श्री पी.एस. धु्रव ने मोरगा डैम पहुंचकर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। यह डैम सिंचाई के लिए काफी उपयोगी है। इलाके के किसानों को इस डैम के माध्यम से लगभग 800 एकड़ में सिंचाई के लिए जलापूर्ति को देखते हुए 2.25 करोड़ रूपए की लागत से सिंचाई नाली का निर्माण भी कराया जा रहा है। कलेक्टर ने इस मौके पर मजदूरों से बातचीत की और निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने सीमेंट, कॉन्क्रीट को निर्धारित मात्रा में अच्छे तरीके से मिक्स करने के बाद ही इसका उपयोग किए जाने के निर्देश दिए।

 

Source : Agency

पाठको की राय