Tuesday, October 27th, 2026

30 जून से अलीगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान, कहीं आपके इलाके में तो नहीं चलेगा बुलडोजर

अलीगढ़।
नगर द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के अभियान का दूसरा चरण 30 जून से शुरू होगा। गुरूवार को निगम की ओर से इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया। महानगर की प्रमुख सड़कों, मार्ग, चौराहों व बाज़ार पर अवैध अतिक्रमण के कारण सफाई व्यवस्था में बाधा, जाम, ट्रैफिक की व्यवस्था भंग होने को देखते हुए नगर निगम स्तर से विशेष स्वच्छता व सड़क सुरक्षा अभियान हटाने का कार्यक्रम जारी किया है। नगरायुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा महानगर में जल निकासी और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये निरंतर प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

ऐसे व्यक्ति व दुकान जिन्होनें सड़क नाले-नालियों पर अतिक्रमण कर यातायात व जल निकासी व्यवस्था को बाधित किया हुआ। वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नगर निगम द्वारा बलपूर्वक कार्यवाही करते हुये अतिक्रमण ध्वस्त व जुर्माना वसूला जायेगा। सहायक नगरायुक्त को अतिक्रमण व स्वच्छता अभियान जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पिछले कई दिनों से श्याम नगर में डेयरी संचालक द्वारा गंदगी और गोबर नाली में बहाने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगरायुक्त ने पशुपालक को तीन दिन में डेरी शिफ्ट करने की हिदायत देते हुए दो डेरी संचालक के पशुओं को जब्त करके गौशाला भिजवाया।

 

 

#बुलडोजर

Source : Agency

पाठको की राय