Monday, October 19th, 2026

सरकारी बैंक ग्राहकों को राहत! अब बस एक फोन पर हो जाएंगे सारे काम, फटाफट सेव कर लें ये नंबर

नई दिल्ली
कोरोना महामारी के बाद से जहां तक संभव हो लोग घर से ही सभी जरूरी कामों को पूरा कर रहे हैं। ऐसे में देश के तमाम सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को घर बैठे बैंकिग (Banking Service At Home) की सहूलियत दे रहा है। कोरोना के बढ़ते केसों के बीच पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने कस्टमर्स को बैंकिंग सेवा (banking service number) के लिए नंबर जारी किए है।  
पंजाब नेशनल बैंक
इस संबंध में पीएनबी ने एक ट्वीट किया है। बैंक ने अपने ट्वीट में तीन नंबर शेयर करते हुए कहा है, ''सभी बैंकिंग आवश्यकताओं को केवल एक कॉल में पूरा करें!हमारे कस्टमर केयर नंबरों पर कॉल करें और अपनी बैंकिंग पूरी करें!'' साथ ही बैंक ने 10 ऐसे कार्यों के बारे में भी बताया है, जिसे कस्टमर्स फोन पर ही पूरा सकते हैं। इसके लिए बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। PNB की सेवाओं में डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन लिमिट अपडेट, ई-स्टेटमेंट रजिस्टर, UPI/IBS/MBS ब्लॉक करने की सुविधा, चेक पेमेंट को रोकना, अकाउंट फ्रीज करना, बैलेंस इंक्वायरी और लास्ट 5 ट्रांजैक्शन चेक करना, डेबिट कार्ड ब्लॉक करना या इश्यू करना, ग्रीन पिन जेनेरेट करना या ब्लॉक करना, अपने कार्ड जो इनेबल या डिसेबल करना, चेक बुक रिक्वेस्ट, चेक स्टेटस आदि शामिल हैं।

 

#सरकारी बैंक ग्राहकों

Source : Agency

पाठको की राय