Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर में 10वीं-12वीं के छात्रों को राहत, CGBSE की मुख्य परीक्षा के 30 अक्टूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

रायपुर।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल और हायर सेकंडरी मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2024 कर दी है। इस अवधि में, छात्र विशेष विलंब शुल्क ₹1540 प्रति छात्र के साथ फॉर्म भर सकते हैं।

सभी मान्यता प्राप्त संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रविष्टि और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें। समय सीमा के बाद पोर्टल फिर से चालू नहीं किया जाएगा।

 

#Chhattisgarh-Raipur#CGBSE#exam forms

Source : Agency

पाठको की राय