Thursday, October 22nd, 2026

पूजा स्पेशल से मिलेगी राहत,दुर्ग से हटिया के बीच स्पेशल ट्रेन

रायपुर
त्योहारों का सीजन देखते हुए रेलवे ने 13 अक्टूबर से दुर्ग से हटिया के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन (08186/08185) की शुरूआत की है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। दुर्ग से ट्रेन हर बुधवार-शुक्रवार और हटिया से मंगलवार-गुरुवार को चलेगी। फिलहाल इसका परिचालन 5 नवंबर तक किए जाने का फैसला लिया गया है, लेकिन त्योहार पर यात्रियों की संख्या और भीड़ को देखते हुए इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

हटिया से ट्रेन का परिचालन 7 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इस गाड़ी में दो एसएलआर, 5 सामान्य, 2 एसी-3, एक ्रएसी-2, और 4 स्लीपर सहित कुल 12 कोच होंगे। यह स्पेशल ट्रेन हटिया से 20.05 बजे चलेगी और राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर होते हुए सुबह 06.45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसी तरह दुर्ग से यह ट्रेन 19.35 बजे छूटेगी और रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगड़ा, राउलकेला होते हुए अगले दिन सुबह 6.45 बजे हटिया पहुंचेगी।

तिरुनेल्वेली से बिलासपुर के बीच पूजा स्पेशल अब चलेगी 1 फरवरी तक--इधर रेलवे ने बिलासपुर से तिरुनेल्वेली के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस रूट में चल रही पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन को 1 फरवरी 2022 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले इस ट्रेन को 9 नवंबर 2021 तक ही चलाने का निर्णय लिया गया था। यह ट्रेन तिरुनेल्वेली से प्रत्येक रविवार को और बिलासपुर से प्रत्येक मंगलवार को छूटती है।

 

#Durg to Hatia

Source : Agency

पाठको की राय