Wednesday, October 21st, 2026

MP के किसानों को राहत! शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, मुआवजे की राह फिर से खुलेगी

भोपाल
 मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अतिवृष्टि और पीला मोजिक रोग से खराब हुई सोयाबीन फसल पर अब दोबारा सर्वे कराया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राहत राशि से कोई भी किसान वंचित न रहे, इसके लिए री-सर्वे के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रदेश के 12 जिलों में लाखों किसानों की सोयाबीन फसल बर्बाद हुई थी। राज्य सरकार अब तक करीब 9 लाख किसानों को मुआवजा दे चुकी है, लेकिन कई किसान अब भी राहत राशि से वंचित हैं। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि हर पात्र किसान को राहत मिलेगी।

इसके साथ ही उन्होंने रबी फसल की तैयारियों को लेकर खाद की उपलब्धता पर भी बैठक की। चौहान ने बताया कि NPK, DAP और यूरिया जैसे खादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसानों को रबी सीजन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। 

 

#shivraj

Source : Agency

पाठको की राय