Friday, October 23rd, 2026

विधायक के औचक निरीक्षण के बाद दूसरे दिन ही जीणोर्धार के लिए जारी हुए.1.85 लाख रुपए

कोरिया/ खडगवां
बीते बुधवार को मनेंद्रगढ़ विधायक अपने ग्रामीण अंचल के दौरे पर पहुंचे हुए थे की अचानक अपने मन मुताबिक उन्होंने माध्यमिक शाला में अध्यनरत बच्चों के बीच उनका हाल चाल जानने अपने लाव लश्कर के साथ जनपद पंचायत खडगवांव के ग्राम पंचायत लकड़ा पारा के माध्यमिक स्कूल जा पहुँचे और उनका हाल चाल जाना।  माध्यमिक शाला भवन की  जर्जर स्थिति को देख इस संबंध मेजानकारी लेते हुए उन्होंने माध्यमिक शाला के प्रचार्य से भवन की जर्जर हालत पर नाराजगी जाहिर की और पूरे मामले की रिपोर्ट तत्काल कलेक्टर कोरिया देते हुए इससे अवगत कराया।

शाला भवन को जल्द से जल्द जीणोर्धार किये जाने हेतु अपनी मांग रखी । जिसको देखते हुए कलेक्टर कोरिया  कुलदीप शर्मा ने मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल की मांग पर गुरुवार को जर्जर भवन की मरम्मत हेतु जिला खनिज न्यास मद से कुल 1.85 हजार रुपए की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए जल्द से जल्द जर्जर भवन को मरम्मत कराने का आदेश दिया ।

 

Source : Agency

पाठको की राय