Wednesday, October 21st, 2026

41 कविताओं के संग्रह का विमोचन

रायपुर
23 वषीर्या मारीषा समा पिंगुआ की प्रकृति, प्रेम, मनोभाव व दर्शन को समाहित करते हुए लिखी गई 41 कविताओं के संग्रह किताब पर्ल्ड रेनड्राप्स का विमोचन एक निजी होटल में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी बीकेएस रे, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डीजीपी एएन उपाध्याय, पीसीसीएफ राकेश चतुवेर्दी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, एडीजी प्रदीप गुप्ता मौजूद थे। बता दें कि मारीषा वरिष्ठ आइएएस एवं वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ की बेटी हैं।

मारीषा समा पिंगुआ ने बताया कि पहली बार कक्षा छठवीं में पढ?े के दौरान मन में आने वाले विचारों को उन्होंने नोटपैड में लिखना शुरू किया। फिर उम्र बढ?े के साथ कोर्स की किताबों व टीवी सीरियल के कुछ पात्रों से प्रभावित होकर उन पर कुछ कविताएं लिखीं।  उन्हें प्रकृति बहुत प्रभावित करती है और यही उन्हें सकारात्मकता भी देती है। इसकी बानगी मारीषा की किताब में नजर भी आती है, जिसमें कविता के भाव से जुड़ी मारीषा द्वारा ही बनाई गई पेंटिंग्स व पोट्रेट को भी जगह दी गई है। मारीषा ने अपनी रचना में इस बात का ध्यान रखा है कि बतौर लेखक उनके विचार पाठक पर हावी न हों और रचना का प्रभाव पाठक की मनोदशा के अनुसार हो।

विमोचन अवसर पर लेखिका के पिता व वरिष्ठ आइएएस मनोज कुमार पिंगुआ ने कहा कि लिखना उनका भी शौक रहा है, लेकिन व्यस्तताओं की वजह से वे इस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाए। इस दौरान मारीषा के बारे में बताया कि, कविताओं को लेकर बेटी मारीषा की रुचि का पता था लेकिन वह किताब लिखने की स्थिति में भी आ जाएगी यह जानने के बाद वे आश्यर्चचकित थे।

 

#collection

Source : Agency

पाठको की राय