Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पुस्तक "वेलोपेथी" का विमोचन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य सुरक्षा में सहयोगी पुस्तक "वेलोपेथी-माय नेचुरल हीलर" का विमोचन किया। पुस्तक लेखक रतलाम के नेचुरोपैथी थेरेपिस्ट डॉ. संतोष गुप्ता सहित उनके परिवार के सदस्य सर्वशिवकुमार गुप्ता, श्यामदास गुप्ता, सुभाष गुप्ता, श्रीमती रामबाई गुप्ता, सुकल्पना गुप्ता तथा यश गुप्ता उपस्थित थे।

पुस्तक "वेलोपेथी" का मुख्य उद्देश्य आधुनिक जीवन-शैली के साथ समाज को स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर अग्रसर करना है। प्रयास यह है कि मॉडर्न मेडिसिन का प्रयोग किए बिना व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा में आत्म-निर्भर बन सके। सात अध्यायों में विभाजित पुस्तक में जीवन-शैली के तीन आयाम फूड, उठने-बैठने के तरीके और माइंड पर जानकारी दी गई है। पुस्तक में वेलोपेथी के सिद्धांत, शरीर के नियम, बीमारियाँ और उनसे सुरक्षा, आहार एवं पोषण के सिद्धांत, कोलेस्ट्रोल नियंत्रण, एलर्जिक फूड और जीवन-शैली पर चित्रों तथा सरल भाषा में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया है।

 

 

#Release of the book "Velopathy

Source : Agency

पाठको की राय