Monday, October 19th, 2026

टली जूनियर एनटीआर की मूवी ‘देवरा’ की रिलीज डेट


साउथ सिनेमाई दुनिया में आज दिन भर कई खबरों को लेकर बज बना रहा। आज जहां तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग मूवी देवरा को लेकर चौंकाने वाली खबर हाथ लगी। तो वहीं, तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर एक पोस्ट के जरिए खुशी बयां की।

तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग मूवी देवरा को लेकर एक निराश कर देने वाली खबर हाथ लगी है। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया के एक पोर्ट्ल पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स इस मूवी को तय वक्त तक पूरा नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया जा रहा है। इस मूवी को मेकर्स अब अप्रैल 2024 को नहीं बल्कि इस साल के अंत तक सिल्वर स्क्रीन पहुंचाने की कोशिश में हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय