Tuesday, October 20th, 2026

अभिनेता करण पटेल की डर्रान छू की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

मुंबई.
बॉलीवुड अभिनेता करण पटेल को पिछली बार वेब सीरीज रक्तांचल 2 में देखा गया था, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है। अब करण ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम डर्रान छू रखा गया है। इसमें आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।डर्रान छू का निर्देशन भारत रतन द्वारा किया जा रहा है तो वहीं मीनू पटेल और अंकिता द्वारा इसके निर्माता हैं।

कॉमेडी से भरपूर फिल्म डर्रान छू 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।निर्माताओं ने फिल्म का पहला प्रोमो वीडिया भी जारी किया है, जिसमें करण बेहद परेशान नजर आ रहे हैं।बता दें, करण ने साल 2003 में टीवी शो कहानी घर-घर की से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें असल पहचान ये है मोहब्बतें से मिली।करण फिल्म सिटी ऑफ गोल्ड में भी काम कर चुके हैं।

 

 

#Darran Chhu unveiled

Source : Agency

पाठको की राय