Thursday, October 22nd, 2026

15 नवंबर से राजस्थान में 100% क्षमता के साथ शुरू होंगी नियमित शिक्षण गतिविधियां

जयपुर
राजस्थान सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण मामलों में निरंतर गिरावट को देखते हुए विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल और कोचिंग संस्थानों में नियमित शिक्षण गतिविधियों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सोमवार 15 नवंबर से संचालित करने की अनुमति दे दी है। वर्तमान में नियमित कक्षाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित की जा रही है। गृह विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियां 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सोमवार 15 नवंबर से संचालित की जा सकेंगी। इसमें कहा गया कि राज्य के समस्त सरकारी / निजी विश्वविद्यालय /महाविद्यालय / विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 वीं तक) की नियमित शिक्षण गतिविधयों का संचालन 100 प्रतिशत क्षमता के साथ किया जा सकेगा।  समस्त कोचिंग संस्थान अपने शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ के पूर्ण टीकाकरण की अनिवार्यता की शर्त के साथ 15 नवंबर सोमवार से शत प्रतिशत के साथ संचालित हो सकेंगे। राज्य में सोमवार को कोरोना संक्रमण के चार मरीज मिले और राज्य में कुल 42 लोगों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। 

 

#Regular learning

Source : Agency

पाठको की राय