Sunday, October 25th, 2026

नवा रायपुर के उप पंजीयक कार्यालय में रायपुर, अभनपुर और आरंग तहसील के 41 ग्रामों की होगी रजिस्ट्री

रायपुर
रायपुर जिले के नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ उप पंजीयक कार्यलय में रायपुर, अभनपुर और आरंग तहसील के 41 ग्रामों की रजिस्ट्री का कार्य होगा। वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने के्रताओं को रजिस्ट्री के दस्तावेजे सौंपे।

राज्य शासन के वाणिज्यिक कर (पंजीयन) द्वारा जारी दी गई जानकारी के अनुसार राजधानी के इस कार्यालय में रायपुर तहसील के 6 ग्राम सेरीखेड़ी, नकटी, धरमपुरा, टेमरी, बनरसी और माना बस्ती के रजिस्ट्री का कार्य होगा। इसी तरह अभनपुर तहसील के 15 ग्रामों तूता, उपरवारा, बेन्द्री, केन्द्रीें, निमोरा, परस_ी, झांकी, खण्डवा, भेलवाडीह, पचेड़ा, चेरि?ा, पौता, तेन्दुवा, बंजारी और कुर्रु तथा आरंग तहसील के 20 गावों राखी, कुहेरा, कोटराभाठा, झांझ, नवागांव (खपरी), खपरी, कयाबांधा, कोटनी, सेंध, रीको, चीचा, परसदा, पलौदा, बरौदा, रमचण्डी, तान्दुल, छतौना, नवागांव, मंदिरहसौद और उमरिया के रजिस्ट्री का कार्य होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश वघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियों क्रान्फेसिंग के माध्यम से इस कार्यालय का शुभारंभ किया। उनकी वर्चुअल उपस्थिति में जिला पंजीयक बी.एस नायक और उप पंजीयक मंजु मिश्रा ने क्रेताओं को उनके भूमि रजिस्ट्री के दस्तावेज प्रदाय किए। मुख्यमंत्री से बात करते हुए श्रीमती रेखा कोसले और श्रीमती श्वेता लहरे ने बताया कि उन्होंने मंदिरहसौद में जमीन खरीदी है। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय काफी व्यवस्थित और सुविधाजनक है। इसी तरह श्रीमती सरस्वती चौरसिया और सरिता सिंह ने भी आज यहां खरीदे गए जमीन की रजिस्ट्री करवाई।

जिला पंजीयक बी.एस नायक ने बताया कि नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-29 के हाउसिंग बोर्ड के कामर्शियल काम्पलेक्स में व्यवस्थित को उप पंजीयक कार्यलय बनाया गया है। जहां क्रेताओं, विक्रेताओं, आगंतुको बैठने के लिए वेटिंग हॉल, लिफ्ट, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ यहां ई स्टेम्प और ई पंजीयन आदि की भी सुविधा है। उन्होंने बताया कि पंजीयक कार्यालय द्वारा मेटाडेटा तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत 30 वर्षों के दस्तावेजों का स्केनिंग कर डिजेलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

 

#कार्यालय

Source : Agency

पाठको की राय