असंगठित और निर्माण श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन प्रारंभ
बेमेतरा
श्रम पदाधिकारी ने बताया की भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित श्रमिकों जिसमें निर्माण श्रमिक भी शामिल है। जिनके पंजीयन हेतु ई-श्रम पोर्टल प्रारंभ किया गया है। असंगठित एवं निर्माण श्रमिक जैसे कामवाली बाई, कुक, सफाई कर्मचारी, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, खेतीहर मजदूर आदि श्रमिक जिसकी आयु 16 से 59 वर्ष हो, अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाईल नंबर सहित अपने नजदीकी च्वाईस सेंटर में ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन करा सकते है।
ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन होने के उपरांत कार्ड प्राप्त होते ही पंजीकृत श्रमिकों का दो लाख रुपए का बीमा एवं आपदा की स्थिति में सहायता राशि तथा उन्हें अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पात्रता होगी। ई-श्रम से संबंधित अन्य जानकारियों एवं विस्तृत विवरण कार्यालय श्रम पदाधिकारी बेमेतरा से प्राप्त की जा सकी है।

पाठको की राय