Friday, October 23rd, 2026

श्रमिकों का पंजीयन होगा नि:शुल्क, बनेगा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक कार्ड

रायपुर
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के संचालक मंडल की चौदहवीं (14वीं) बैठक आज छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल कार्यालय अटल नगर, नवा रायपुर में अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में श्रमिकों का नि:शुल्क पंजीयन करने हेतु मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक नि:शुल्क कार्ड योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कई कल्याणकारी निर्णय लिए गए। जिसमें प्रमुख रूप से मंडल के तहत श्रमिकों के पंजीयन के सरलीकरण, श्रमिकों के अधिक से अधिक पंजीयन हेतु शिविर आयोजित करने, भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत बच्चे के जन्म के बाद एक किस्त में 10 हजार रुपए दिए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सदस्यगण महेश शर्मा, सतीश अग्रवाल, श्याम जायसवाल, अनिल सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, बलराम मौर्य, दुर्गेश जायसवाल, अमृत कुमार खलखो सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग, श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा विशेष सचिव, छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग, ए.के. महान्ता कल्याण आयुक्त श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार, एस.एल. जांगडे अपर श्रमायुक्त, भागीरथी वर्मा मुख्य कार्यपालन अभियंता, आर. के. खन्ना कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, राजेश कुमार पात्रे सचिव छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं मण्डल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

#Registration

Source : Agency

पाठको की राय