Wednesday, October 21st, 2026

11 समितियों के पंजीयन होंगे निरस्त


अम्बिकापुर

उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं अम्बिकापुर ने बताया है कि सरगुजा जिले में संचालित 11 समितियों के पंजीयन के निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। पंजीयन निरस्त करने हेतु वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री सैनाथ केरकेटा को परिसमापक नियुक्त किया गया है। परिसमापक द्वारा समिति के सदस्यों एवं लेनदारों-देनदारों के संबंध में यदि कुछ भी लेना देना शेष है तो दो माह के भीतर समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने कहा गया है।

पंजीयन निरस्त होने वाले सहकारी समितियों में मानिकपुरी महंत बुनकर सहकारी समिति, दुग्ध सहकारी समिति हरदीसांड, दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति बैगहवा, भूसू एवं राधापुर, खनिज सहकारी समिति सूर, साक्षरता खनिज सहकारी समिति प्रतापगढ़, आदिवासी गिट्टी क्रेशर सहकारी समिति वंदना कोट, ईंट केवलू सहकारी समिति हर्राटिकरा, आदिवादी मदिरालय सहकारी समिति सीतापुर, करम्प्पा विविध उदेशीय सहकारी समिति कुदारीडीह शामिल है।

 

Source : Agency

पाठको की राय