Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के चल रहे पंजीयन शिविर, अग्निवीर भर्ती का फ्री मिलेगा शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

रायपुर.

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर तहसील अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह शिविर ग्राम पंचायत हसलनार तथा ग्राम पंचायत मर्दापाल में आयोजित किया गया।

इसी तरह 3 सितम्बर को ग्राम पंचायत राजबेड़ा एवं 4 सितम्बर को ग्राम पंचायत मयुरडोंगर मंे शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त शिविर स्थलों में पंजीयन से वंचित कृषकों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंजीयन कराया जायेगा, जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
---------------------

रायपुर : अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन
रायपुर. अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी कोण्डागांव ने बताया कि यह प्रशिक्षण उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने अप्रैल 2024 में आयोजित थल सेना भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। न्होंने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण का उद्देश्य भर्ती के अगले चरण के लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण के दौरान शासन के निर्देशानुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। रीरिक दक्षता प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोंडागांव में आकर अपना नामांकन कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. +91-95840-20279 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

#Chhattisgarh#Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi#Agniveer free training

Source : Agency

पाठको की राय