Saturday, October 24th, 2026

पीएम मोदी ने 9/11 का जिक्र करते हुए इसे मानवता पर हमला बताया


नई दिल्ली
पीएम मोदी ने आज गुजरात में सरदारधाम भवन का लोकार्पण और सरदार धाम-द्वितीय चरण के कन्या छात्रावास का भूमि पूजन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का उल्लेख किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने 9/11 के आतंकी हमले का जिक्र करते हुए इसे मानवता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि इस तारीख ने हमें काफी कुछ सिखाया है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- 'आज 11 सितंबर यानी 9/11 है। दुनिया के इतिहास की एक ऐसी तारीख जिसे मानवता पर हमले के लिए जाना जाता है, लेकिन इसी तारीख ने पूरे विश्व को काफी कुछ सिखाया भी है। एक सदी पहले ये 11 सितंबर 1893 का ही दिन था जब शिकागो में विश्व धर्म संसद का आयोजन हुआ था।'

पीएम मोदी ने आगे कहा- 'आज के ही दिन स्वामी विवेकानंद ने उस वैश्विक मंच पर खड़े होकर दुनिया को भारत के मानवीय मूल्यों से परिचित कराया था। आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान, मानवता के इन्हीं मूल्यों से ही होगा।'

आपको बता दें कि आज ही के दिन यानी 11 सितंबर को 2001 में अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था। अलकायदा के आतंकियों ने अमेरिका के ट्विन टॉवर पर हमले कर उसे जमींदोज कर दिया था। 20 साल पहले न्‍यूयॉर्क में हुए उस हमले का असर पूरी दुनिया में महसूस किया गया। 9/11 ने आतंकवाद की परिभाषा बदल दी, कई देशों की किस्‍मत ने अलग मोड़ ले लिया और कुछ ने विदेशी नीति तक बदल डाली।

 

Source : Agency

पाठको की राय