Tuesday, October 20th, 2026

29 मई से Redmi Note 10 की बढ़ी कीमतें


    

चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने हाल ही में भारत में Redmi Note 10 सीरीज लॉन्च किया था. अब कंपनी ने दो महीने के अंदर ही Redmi Note 10 की कीमत बढ़ा दी ही. Redmi Note 10 के सभी वेरिएंट्स अब महंगे हो गए हैं. Redmi Note 10 की बढ़ी हुई कीमतें 29 मई से लागू होंगी. नई कीमतें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लैटफॉर्म्स के लिए हैं. कंपनी ने ये क्लियर नहीं किया है कि फोन महंगे करने के पीछे की वजह क्या है.                   

Redmi Note 10 को भारत में 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. ये कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की थी. जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये थी. अब इन दोनों वेरिएंट्स पर 500 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. यानी अब ये स्मार्टफोन 12,500 रुपये से शुरू होंगे.Redmi Note 10 के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है. इसमें फुल एचडी एमोलेड पैनल का यूज किया गया है. फोन में 60Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट है. Redmi Note 10 में Qualcomm Snapdragon 678 प्रोसेसर दिया गया है. ये स्मार्टफोन Android 11 बेस्ड MIUI 12 पर चलता है. इस स्मार्टफोन मे 5,000mAh की बैटरी दी गई है और ये 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है. Redmi Note 10 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है. इसके अलावा दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के दिए गए हैं.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय