Sunday, October 25th, 2026

राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा रेडक्रॉस एम्बुलेंस लोकार्पित

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रेडक्रॉस सोसायटी राज्य इकाई की एम्बुलेंस को आज राजभवन में लोकार्पित कर झंडी दिखा कर रवाना किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को बताया गया कि एम्बुलेंस आपातकालीन, अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं से युक्त है। एम्बुलेंस में वेंटिलेटर, कार्डिक मॉनिटर, इनफ्यूजन पंप, सक्शन पंप, ऑक्सीजन सिलेंडर, एयर कंडीशनर ऑटोलोडर,स्पिन बोर्ड, हेड इमोबलाइजर, व्हीलचेयर, यू.पी.एस. और फाइबर इन्टीरियर्स लगे हैं। इसके साथ ही एम्बुलेंस क्रिटिकल केयर और जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है।

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव मनोज खत्री, विधि अधिकारी डी.पी.एस. गौर, राज्यपाल के चिकित्सक डॉ. बी.के. श्रीवास्तव, सिविल सर्जन जे.पी अस्पताल डॉ. राकेश श्रीवास्तव एवं रेडक्रॉस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

#Red Cross

Source : Agency

पाठको की राय