Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती शुरू: 246 एमबीबीएस और 21 एक्सपर्ट डॉक्टर्स को मिली नियुक्ति

रायपुर.

सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मेडिकल आफिसर्स एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज शुक्रवार को विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में डिग्री पूरी करने वाले 246 एमबीबीएस डॉक्टर्स को मेडिकल आफिसर के पद पर और 21 डाक्टर्स को विशेषज्ञ चिकित्सक के तौर पर पदस्थ किया गया है।

इनमें से पचास फीसदी चिकित्सक बस्तर एवं सरगुजा संभाग में दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत किसी भी हास्पिटल में जहां भी खाली पद है, उसके विरूद्ध यदि कोई एमबीबीएस डाक्टर या विशेषज्ञ डाक्टर आवेदन देता है तो उसे 24 घंटे के भीतर राज्य शासन से नियुक्ति मिलेगी। जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में निचले कर्मचारियों से लेकर चिकित्सकों के 5 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं, जिन्हें जल्द ही व्यापम और पीएससी के जरिए भरा जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक डाक्टरों की नियुक्ति होने जा रही है ताकि आम लोग एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

 

#246 MBBS#21 expert doctors#got appointment#specialist doctors#recruitment started#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय