Monday, October 19th, 2026

प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों में भर्ती इंटरव्यू स्थगित

भोपाल
 मध्य प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (वाहन- चालक/ भृत्य/ चौकीदार/ जलवाहक/ माली/ स्वीपर) की सीधी भर्ती हेतु होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। कोरोनावायरस का संक्रमण कम होने के बाद नई तारीख घोषित की जाएगी।


High Court of Madhya Pradesh की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार मुरैना, नीमच, सीहोर, मंडला, भोपाल एवं जबलपुर जिलों में होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। इंटरव्यू की डेट शीट के अनुसार अलीराजपुर, बालाघाट, भिंड, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, मंडला, मंडलेश्वर, नीमच, राजगढ़, सीधी एवं सिंगरौली जिलों में भी आने वाले दिनों में साक्षात्कार आयोजित किए गए हैं।

उपरोक्त के स्थगन आदेश जारी नहीं हुए हैं परंतु उम्मीदवारों से अपील की जाती है कि वह इंटरव्यू के लिए जाने से पहले नवीन नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और कंफर्म करने के बाद ही घर से निकले। सभी जिला न्यायालयों द्वारा स्थगन आदेश जारी किए जा रहे हैं।

 

#भर्ती इंटरव्यू स्थगित

Source : Agency

पाठको की राय