Thursday, October 22nd, 2026

एलडीसी के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन

रांची.

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 20 अक्तूबर से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 तक है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 22 नवंबर तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी 27 नवंबर से 29 नवंबर तक अपने आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे। यह भर्ती अभियान झारखंड सरकार के तहत विभिन्न विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क, क्लर्क-सह-कार्यालय सहायक, लेखा क्लर्क, आशुलिपिक और अधिक पदों के लिए 863 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए परीक्षा शुल्क 100 है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है।

ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'एप्लिकेशन फॉर्म' टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, JSSC JIS (CKHT) CCE 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
 - फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

 

#Recruitment for LDC

Source : Agency

पाठको की राय