Monday, October 19th, 2026

खनिज विभाग द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन करते एक डम्पर सहित खदानों के रेकार्ड किए जप्त

धार
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा जिला धार के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी   जे. एस. भिडे के नेतृत्व में खनि निरीक्षक जगनसिंह भिण्डे तथा संदेश पिपलोदिया तथा मय खनिज टीम के द्वारा ग्राम खेड़ा, खण्डवा, कल्याणसीखेडी तहसील पीथमपुर जिला धार में दिनांक 01-04-2023 को छापामार कार्यवाही कर खनिजो के अवैध परिवहन/ओवरलोड के 01 डम्परो को जप्त कर पुलिस थाना सागौर एवं धामनोद की अभिरक्षा में खडे किये गये। अभिरक्षा में लिए गए वाहन क्रमांक    वाहन 1    MP09HH2547    डम्पर    जिसमें अवैध रूप से रेत परिवहन कि जा रही थी ।

उपरोक्त वाहनो के मालिको/चालको के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के नियमो के तहत अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के साथ ग्राम खण्डवा में स्थित हरिसिह पिता भेरूसिंह रघुवंशी निवासी बरदरी को खदान ग्राम खण्डवा सर्वे नम्बर 639 पैकी रकबा 3.000 हैक्टर एंव भारतसिंह पिता भेरूसिंह रघुवंशी निवासी बरदरी को ग्राम खण्डवा के सर्वे नम्बर 1, 414 पैकी रकबा 4.000 हैक्टर तथा ग्राम खेडा में स्थित जय बालाजी स्टोन क्रेशर को ग्राम खेड़ा सर्वे नम्बर 753 पैकी रकबा 2.000 हैक्टर तथा ग्राम कल्याणसीखेडी में स्थित संजय पिता कल्याणमलजी अग्रवाल को ग्राम कल्याणसीखेडी सर्वे न0 166/5/4 पैकी रकबा 4.000 हैक्टर तथा गणेश उर्फ गलिया पिता बचना भील को खदान ग्राम कल्याणसीखेडी सर्वे नम्बर 162, 163, 164,  पैकी रकबा 4.000 हैक्टर पर स्वीकृत उत्खनिपट्टो पर से मौका जॉच के दौरान रेकार्ड जप्त किया गया है।

 

#Department of Minerals

Source : Agency

पाठको की राय