Friday, October 23rd, 2026

स्पूतनिक-वी टीके की पहली खुराक को बूस्टर के तौर पर देने की सिफारिश

नई दिल्ली
टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की एक समिति ने सिफारिश की है कि रूस के कोविड-रोधी टीके स्पूतनिक-वी की दोनों खुराक ले चुके लोगों को इस टीके की पहली खुराक को बूस्टर के तौर पर दिया जा सकता है।


स्पूतनिक-वी टीके की दोनों खुराक की रचनाएं अलग-अलग हैं। वर्तमान में रूसी टीका लगवा चुके लोगों के लिए बूस्टर खुराक उपलब्ध कराने के संबंध में कोई नीतिगत निर्णय नहीं है। को-विन पोर्टल पर स्पूतनिक-वी के लिए बूस्टर खुराक को लेकर कोई विकल्प प्रदर्शित नहीं होता। पिछले साल जुलाई में स्पूतनिक-वी टीके की दूसरी खुराक ले चुके लोग बूस्टर खुराक नहीं लगवा पा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया, 'एनटीएजीआई की स्थायी तकनीकी उप-समिति ने शुक्रवार को बैठक की, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा हुई और सिफारिश की गई कि रूस के कोरोना टीके स्पूतनिक-वी की दोनों खुराक ले चुके लोगों को इस टीके की पहली खुराक को बूस्टर के तौर पर दिया जा सकता है।' सूत्रों के मुताबिक, छह लाख से अधिक लोगों ने रूसी टीका लगवाया है।

 

 

#स्पूतनिक-वी टीके

Source : Agency

पाठको की राय