Tuesday, October 20th, 2026

50 रुपये से सस्ता Recharge, 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा, कॉलिंग भी मुफ्त

 नई दिल्ली 
अगर आप बेहद सस्ता महीने भर चलने वाला प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आपकी तलाश BSNL पर आकर खत्म होगी। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 50 रुपये से भी कम कीमत का प्रीपेड प्लान ऑफर करती है, जो 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें डेटा के साथ कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। कंपनी का यह प्लान लगभग सभी सर्किल्स में लागू है। खास बात है कि ऐसा प्लान सिर्फ बीएसएनएल के पास ही है। तो आइए जानते हैं इसकी ज्यादा डीटेल्स

BSNL का 49 रुपये का प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 49 रुपये है। इसमें ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी दी गई है। प्लान में कुल 2 जीबी डेटा दिया गया है, जिसका इस्तेमाल कभी भी किया जा सकता है। कॉलिंग के लिए इस प्लान में 100 मिनट्स दी गई है, जिन्हें किसी भी नेटवर्क पर इस्तेमाल कर सकते हैं। मिनट खत्म होने के बाद 45पैसे/मिनट का चार्ज वसूला जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को 100 मुफ्त एसएमएस भी मिलते हैं। 
 
Jio का 51 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो का इसके आसपास 51 रुपये का प्लान आता है। यह एक डेटा वाउचर है। इसमें ग्राहकों को 6 जीबी डेटा मिलता है। यह डेटा किसी वैलिडिटी के साथ नहीं आता। इसकी वैलिडिटी आपके एक्टिव प्रीपेड प्लान पर निर्भर करेगी। इसमें किसी तरह की कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा भी नहीं मिलती। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जिनका डेटा खत्म हो गया है। 

 

#Recharge#

Source : Agency

पाठको की राय