Tuesday, October 20th, 2026

कटरीना कैफ हैदराबाद में ब्रैंड प्रमोशन के लिए पहुंचीं, सामने आया वीडियो

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ एक बार फिर प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर विक्की कौशल की पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि 'टाइगर 3' एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। हाल में ही कटरीना कैफ हैदराबाद में ब्रैंड प्रमोशन के लिए पहुंचीं। यहीं से एक वीडियो सामने आया है जहां वह दुपट्टे से पेट को कवर करती दिख रही हैं।

कटरीना कैफ ने इस इवेंट में मरून अनारकली सूट कैसी किया। इस खूबसूरत से एथनिक लुक में वह काफी सुंदर लग रही थीं। मगर जिस तरह से उन्होंने अपना दुपट्टा कैरी किया था, उसे देख फैंस कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस शायद अपने बेबी बंप को छुपा रही हैं।

वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ओह गॉड, क्या सच में कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं? अगर ऐसा है तो वह एक्ट्रेस के लिए बहुत खुश हैं।' वहीं अन्य यूजर ने इन बातों को बकवास बताते हुए लिखा, 'ये क्या बात हुई। अगर कोई अपना पेट कवर कर रहा है तो इसका मतलब ये थोड़ी हुआ कि वह प्रेग्नेंट हैं।'

मालूम हो, कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं या नहीं, फिलहाल ये साफ नहीं है। विक्की कौशल और एक्ट्रेस ने इस तरह की कोई बात शेयर नहीं की है। फिलहाल तो ये सब गॉसिप्स ही लग रहा है। 40 साल की कटीरना और विक्की कौशल ने साल 2021 में शादी की थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय