Wednesday, October 21st, 2026

अकाली दल के बागी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया गया है, पार्टी में लंबे समय से चल रहा था आंतरिक कलह

अमृतसर।
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) जब से दो धड़ों में बंटी है, तब से ही पार्टी में खींचतान जारी है। आज पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की एक बैठक में बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

बागी नेताओं में गुरप्रताप सिंह वडाला, बीबी जागीर कौर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर सिंह ढींढसा, सिंकदर सिंह मलूका, सुरजीत सिंह रखड़ा, स. सुरिंदर सिंह ठेकेदार और एस.चरणजीत सिंह बराड़ का नाम शामिल था।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही बागी नेताओं के सुर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल सिंह के खिलाफ उठ गए थे। इन नेताओं ने लोकसभा चुनाव में शिअद के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार सुखबीर सिंह को माना, तब से ही पार्टी के मध्य कलह जारी था।

 

#Akali Dal

Source : Agency

पाठको की राय