Tuesday, October 20th, 2026

Realme जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है 64MP कैमरा और Android 12 पर चलने वाला धांसू फोन

नई दिल्ली
स्मार्टफोन कंपनी Realme इस साल एक के बाद एक फोन भारत में पेश कर रही है। इसी कड़ी में अब कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT जल्द भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बात का जिक्र कंपनी ने अपने एक ट्विट में किया है। बता दें कि इस फोन को कंपनी चीन में मार्च में पेश कर चुकी है। इसके कुछ समय बाद कंपनी ने इसी फोन का एक किफायती वर्जन को Realme GT Neo के रूप में लॉन्च किया। अब रियलमी भारतीय बाजार में GT Neo को Realme X7 Max के नाम से लाने की तैयारी में है। 
 
पहले रियलमी इस फोन को 4 मई को लॉन्च करने वाली थी, लेकिन भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया था। अब उम्मीद की जा रही है कि Realme GT Neo Flash Edition से डब किए गए Realme GT को 24 मई को एक लॉन्च इवेंट के जरिए भारत में पेश करने वाली है। इसके साथ ही Realme India ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि Realme GT Android 12 बीटा 1 के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन होगा। 

 

#Realme

Source : Agency

पाठको की राय