Wednesday, October 21st, 2026

10 हजार रुपये से कम के 5G स्मार्टफोन लाने जा रहा Realme

नई दिल्ली
Realme अगले साल स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने बुधवार को एक वेबिनार में बताया कि कंपनी साल 2022 में 10 हजार रुपये से कम की कीमत में आने वाले 5G स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी। इसके साथ ही सेठ ने यह भी कहा कि भविष्य में 15 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत में आने वाले सभी रियलमी स्मार्टफोन 5G से लैस होंगे।

सभी वर्ग के यूजर्स तक 5G पहुंचाने का टारगेट
रियलमी ने भारत में अपने 5G सफर की शुरुआत पिछले साल रियलमी X50 Pro 5G के साथ की थी। कंपनी ने बीते दिनों अपने 5G स्मार्टफोन के पोर्टफोलियो में रियलमी 8 5G, नारजो 30 प्रो 5G और रियलमी X7 मैक्स 5G के साथ कुछ और डिवाइसेज को जोड़ा है। सेठ ने कहा कि कंपनी ने इस साल भारत में 5G लीडर होने का टारगेट सेट किया है और कंपनी की कोशिश है कि यह टेक्नॉलजी सभी वर्ग के यूजर्स तक पहुंच सके।

 

#Realme

Source : Agency

पाठको की राय