Realme 32 इंच TV को सस्ते में घर लाया जा सकता है
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अब स्मार्ट टीवी सेगमेंट पर भी फोकस कर रही हैं. इसी में बजट स्मार्टफोन के साथ-साथ रियलमी बजट स्मार्ट टीवी भी उपलब्ध कराती है. खास बात ये है कि अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि रियलमी ग्राहकों के लिए बजट स्मार्ट टीवी पेश करता है. साथ ही स्मार्ट टीवी को अभी और सस्ते में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक रियलमी.कॉम पर ‘प्राइज़ ऑफर’ दिया जा रहा है, जिसका आखिरी दिन 21 मई है.
जानकारी के लिए बता दें कि इस सेल में 32 इंच वाले रियलमी स्मार्ट टीवी मॉडल को खरीदने पर 1,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा पाया जा सकता है, जिसके बाद इसकी कीमत 14,999 रुपये हो जाती है. इसके अलावा Mobikwik से पेमेंट करने पर 10% का कैशबैक (200 रुपये तक) मिलेगा. आइए जानते हैं कैसे हैं इस टीवी के फुल स्पेसिफिकेशंस.
रियलमी का 32 इंच का Smart TV HD क्वालिटी का है, जबकि 43 इंच का वेरिएंट FHD के साथ आता है. Realme Smart TV में 8.7 mm का काफी पतला बेजेल दिया गया है और इसमें 24 वॉट आउटपुट का क्वॉड कोर स्पीकर भी मौजूद है जो कि Dolby Audio को सपोर्ट करता है. इन स्मार्ट टीवी में 1 GB रैम के साथ MediaTek प्रोसेसर और 8 GB की स्टोरेज है.
रियलमी के इस स्मार्ट टीवी क्रोम बूस्ट पिक्चर इंजन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेंगे. रियलमी स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी सॉफ्टवेयर पर चलेगा, जिसमें वॉइस और Netflix, अमेज़न प्राइम वीडियो और गूगल असिस्टेंट के लिए Hot Keys भी है.
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको 3 HDMI, 2 USB और एक LAN, डिजिटल ऑडियो आउट और Bluetooth 5.0 मिलेगा. इसमें 7 डिस्प्ले मोड्स होंगे और 400 यूनिट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगा. खास बात है कि रियलमी के यूज़र्स इन स्मार्ट टीवी पर HDR 10 कंटेंट को भी देख सकेंगे.

पाठको की राय