Friday, October 23rd, 2026

मणिपुर में 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान

इंफाल.
चुनाव आयोग (ईसी) ने बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है। यहां शुक्रवार को मतदान हुआ था। मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा। कांग्रेस ने उसके कार्यकर्ताओं को हथियारबंद लोगों द्वारा धमकी दिये जाने के बाद 19 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की थी। गत 26 अप्रैल को मतदान के दौरान धांधली, बूथ कैप्चरिंग, ईवीएम नष्ट करने की खबरें भी सामने आयी थीं।

 

Source : Agency

पाठको की राय