Tuesday, October 20th, 2026

ग्वालियर जिले के मतदान केंद्र क्रमांक 138 में पुनर्मतदान 28 जून को

ग्वालियर
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि ग्वालियर जिले की जनपद पंचायत घाटीगांव के मतदान केंद्र क्रमांक 138 शासकीय प्राथमिक शाला भवन दुरसेड़ी में पुनर्मतदान कराने के आदेश दिए गए हैं। यहां पर 28 जून 2022 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक पुनर्मतदान होगा। इस मतदान केंद्र में 25 जून को कराए गए संपूर्ण मतदान को शून्य घोषित कर दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय