Sunday, October 25th, 2026

आरडीए को जीएसटी के लिए मिला केन्द्र सरकार का प्रशस्ति पत्र

रायपुर
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने वर्ष 2021-22 को समाप्त होने वाले वर्ष के दौरान समय पर जीएसटी रिटर्न जमा करने और माल और सेवा कर के भुगतान के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण को ई-प्रशंसा पत्र दिया है।

बोर्ड के अध्यक्ष श्री विवेक जौहरी ने जारी प्रशंसा पत्र में प्राधिकरण की सराहना करते हुए कहा है कि इससे राष्ट्र निर्माण को महत्वपूर्ण योगदान मिला है। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड से जीएसटी के 5वें साल में मिले प्रशंसा पत्र मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू, उपाध्यक्षद्वय सूर्यमणी मिश्रा व शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य राजेन्द्र  पप्पू  बंजारे,  श्रीमती ममता रॉय, श्री हिरेन्द्र देवांगन, श्री मुकेश साहू, समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा की प्राधिकरण को ऐसी उपलब्धि पहली बार मिली है जब केन्द्र सरकार की ओर से ऐसा सराहना पत्र प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क के कारण हासिल हुई है। इसमें सभी का योगदान है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने इस उपलब्धि पर कहा है कि प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ के नेतृत्व में प्राधिकरण को यह सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि रायपुर विकास प्राधिकरण ने 29 अप्रैल 2022 को एक ही दिन में 55.62 करोड़ रुपए की संपत्ति विक्रय का रिकार्ड बनाया था। इसके बाद अप्रैल 2022 में प्राधिकरण ने एक माह में पूर्व के सभी रिकार्ड तोड़ते हुए संपत्ति विक्रय में भूखंड, फ्लैट्स सहित 79.71 करोड़ रुपए की संपत्ति का विक्रय किया था।

 

#RDA

Source : Agency

पाठको की राय