Friday, October 23rd, 2026

आरडीए के कर्मचारियों का होगा सामूहिक बीमा, सबको टीका लगवाने करेगें प्रेरित - धुप्पड़

रायपुर
कोविड19 के संक्रमण को देखते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण के नियमित और कार्यभारित स्थापना में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों और उनके परिवार का सामूहिक बीमा कराया जाएगा और सभी को संक्रमण से बचाने के लिए टीका लगवाने का प्रयास किया जाएगा। प्राधिकरण में कार्यरत प्लेसमेंट कंपनी के कर्मचारियों के बीमा के लिए संबंधित कंपनी से चर्चा की जाएगी।      

प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए कोवैक्सीन के दोनों टीके लगवाने के सभी को प्रेरित किया जाएगा तथा यह प्रयास किया जाएगा की सभी को टीके लग जाए। धुप्पड़ ने कहा कि प्राधिकरण में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का इन्शोरेंस कराने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली चर्चा कर इस संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राधिकरण में कार्यरत 5 कर्मचारियों का निधन कोराना के संक्रमण के कारण हुआ है। इसमें कल आरडीए अध्यक्ष के निज सहायक सन्तसेवक साहू का अस्पताल में निधन हुआ है। इसके पहले प्राधिकरण के सहायक अधीक्षक रमेश राव और सत्यपकाश गुप्ता, कार्य सहायक अरुण बरोरे, पंप चालक सुशील कुमार साहू का पिछले महीने निधन हुआ है। 

 

#आरडीए

Source : Agency

पाठको की राय