Thursday, October 22nd, 2026

RCP Singh ने साधा CM नीतीश पर निशाना ‘खुलेआम शराब बिक रही है, बेवजह हज़ारों लोग जेल में बंद हैं’

बिहार
शराब बंदी पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन विपक्ष के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। नालंदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जद(यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने शराब बंदी मामले में सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब बंदी लागू करने से हो रहे नुकसान के बारे में मुख्यमंत्री को भी पता है। वहीं आरसीपी सिंह ने रोजगार के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। इसके साथ कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में जदयू की बुरी तरीक़े से हार होने वाली है। राजद-जदयू के विलय होने की बात कही है।

 बेवजह हजारों लोग जेल में बंद हैं- आरसीपी सिंह आरसीपी सिंह ने कहा कि सभी जगह शराब बिक रही है, और बेवजह हजारों लोग जेल में बंद हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ़ ज़िद पर अड़े हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नालंदा का अंतर्राष्ट्रीय पहचान है, यहां देश विदेश से लाखों पर्यटक घूमने आते हैं लेकिन वो बनारस में ठहरते हैं, क्योंकि यहां एक भी 5 स्टार होटल नहीं है। यही वजह है कि यहां के लोगों को रोज़गार से वंचित रहना पड़ रहा है।

 

#RCP Singh

Source : Agency

पाठको की राय