Thursday, October 22nd, 2026

RCB vs SRH: विराट कोहली के जीरो पर आउट होते ही फैंस ने हरभजन सिंह को किया ट्रोल

नई दिल्ली
 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली का हाल अभी यह है कि वह एक एक रन के तरस रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हो गए। विराट के खाता खोले बिना आउट होने पर अब फैंस ने पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की क्लास लगानी शुरू कर दी।आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब विराट एक सीजन में दो बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं और दोनों ही बार कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। इससे पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ दुष्मंता चमीरा ने भी उन्हें पहली गेंद पर आउट किया था। विराट के जीरो पर आउट होते ही फैंस ने हरभजन सिंह को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।
 
आरसीबी की शर्मनाक हार पर जानें क्या बोले फाफ डु प्लेसी
दरअसल, आईपीएल 2022 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी शुरू होने के समय ही हरभजन सिंह ने एक ट्वीट करते हुए भविष्यवाणाी की कि विराट आज बल्ले से गदर मचाएंगे। हालांकि हरभजन के ट्वीट के कुछ देर बाद ही विराट खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद फैंस ने हरभजन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हरभजन ने लिखा, 'मुझे लग रहा है कि विराट के लिए मैदान पर आज अच्छा दिन होगा। वह एक मजबूत खेल के साथ अपने आलोचकों को जवाब देंगे।'

 

 

#RCB vs SRH

Source : Agency

पाठको की राय