Thursday, October 22nd, 2026

RCB के बल्लेबाज विराट कोहली का दावा- भविष्य में सुनते रहेंगे रजत पाटीदार का नाम

नई दिल्ली
 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी टीम के बल्लेबाज रजत पाटीदार की जमकर तारीफ की। वही रजत पाटीदार, जिन्होंने आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ दमदार शतक ठोका और आरसीबी टीम को क्वालीफायर 2 में पहुंचाया। इस मैच को आरसीबी ने 14 रन से जीता और मैच के बाद विराट कोहली ने रजत पाटीदार के साथ मैच को लेकर बात की।

इस बातचीत के दौरान रजत पाटीदार को लेकर विराट कोहली ने कहा कि हम इस बल्लेबाज का नाम भविष्य में सुनते रहेंगे। पूर्व कप्तान कोहली ने ये भी कहा कि उन्होंने आईपीएल में तमाम शतक देखे, लेकिन इससे बेहतर शतक शायद उन्होंने इस लीग में नहीं देखा। विराट ने काफी समय तक रजत पाटीदार के साथ साझेदारी की थी। विराट ने ये भी बताया कि किसी भी अनकैप्ड इंडियन द्वारा ये पहला प्लेऑफ शतक है।

विराट कोहली ने कहा, "रजत पाटीदार वह नाम है, जिसे आप भविष्य में और भी बहुत बार सुनेंगे।" वहीं, विराट ने जब उनसे इस पारी के बारे में पूछा कि क्या तुम्हारे ऊपर इस बड़े मैच का दबाव था, क्योंकि हमने पहला विकेट पहले ओवर में गंवा दिया था। इसके जवाब में रजत ने कहा, "दबाव था, लेकिन मुझे भरोसा था कि मैं अगर यहां से पार्टनरशिप करता हूं तो टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा सकता हूं।"  

 

 

#रजत पाटीदार

Source : Agency

पाठको की राय