Tuesday, October 20th, 2026

RBI ने इस तरह के फोन, SMS और ई-मेल से किया सावधान

नई दिल्ली
अगर आपसे केवाईसी अपडेट करने के नाम पर जरूरी जानकारी मांगी जा रही है तो सावधान हो जाइए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सोमवार को इस विषय में लोगों को सतर्क किया। सेन्ट्रल बैंक की तरफ से कहा गया है कि बैंक लाॅगइन डीटेल्स, कार्ड से जुड़ी जानकारी, पिन, पासवर्ड, ओटीपी जैसी तमाम जरूरी जानकारी किसी भी अनजाने व्यक्ति और संस्था को शेयर करने बचें। बैंक की तरफ से यह भी कहा गया है कि किसी अनवैरिफाइड वेबसाइट या एप्लीकेशन से इस तरह की कोई जानकारी साझा ना करें। 

केन्द्रीय बैंक के अनुसार उनके पास इस तरह कि शिकायत गई है कि लोगों के साथ केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखा किया जा रहा है। बैक ने अपने बयान में कहा है, 'अगर इस तरह की कोई जानकारी मांगी जा रही है तो बैंक से सम्पर्क करें।'
 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि लोगों से ई-मेल, एसएमएस, फोन जैसे माध्यमों के जरिए पर्सनल डीटेल्स, अकाउंट लाॅगइन डीटेल्स, पिन, ओटीपी सहित कई जानकारियां मांगी जा रही हैं। इसके अलावा कुछ एप और लिंक के जरिए भी केवाआईसी अपडेट का झांसा दिया जा रहा है। एक बार जब ग्राहक अपनी जानकारी साझा कर देता है तो उसके अकाउंट से पैसा निकासी की जा रही है। जिससे लोगों को सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

 

#RBI

Source : Agency

पाठको की राय