Tuesday, October 20th, 2026

आरबीआई गवर्नर ने बताया- चीन-ताइवान तनाव का भारत पर पड़ेगा असर?

मुंबई
चीन और ताइवान के बीच चल रहे तनाव को लेकर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि भारत पर ताइवान के किसी भी प्रतिकूल घटनाक्रम का प्रभाव पड़ने की आशंका न के बराबर है।


उन्होंने कहा कि देश के कुल निर्यात में ताइवान की हिस्सेदारी केवल 0.7 प्रतिशत है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए दास ने कहा कि ताइवान के साथ हमारा व्यापार बहुत कम है। इसीलिए भारत पर वहां के संकट का असर पड़ने की आशंका नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और अन्य माध्यमों के जरिये ताइवान से पूंजी प्रवाह भी बहुत ज्यादा नहीं है। श्रीलंका संकट को लेकर गवर्नर ने कहा कि इस बारे में कोई भी चर्चा सरकार करेगी। आरबीआई केवल भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव के संदर्भ में आर्थिक गतिविधियों का अध्ययन करता है।

 

 

#आरबीआई गवर्नर

Source : Agency

पाठको की राय