Tuesday, October 20th, 2026

RBI गवर्नर Shaktikanta Das का दुनिया में बजा डंका, बेस्ट बैंकर चुने गए; PM मोदी बोले- भारत के लिए गर्व का क्षण

मुंबई
 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दुनियाभर में भारत का परचम लहरा दिया है। अमेरिकी ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने शक्तिकांत को विश्व स्तर का शीर्ष केंद्रीय बैंकर का स्थान दिया है। ग्लोबल फाइनेंस की रिपोर्ट में उन्हें 'ए+' रेटिंग दी गई है।

पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी (PM Modi) ने भी शक्तिकांत दास को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बैंकर की रेटिंग (Global Banker Report Cards) मिलने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है, जो वैश्विक मंच पर हमारे वित्तीय नेतृत्व को दर्शाता है। पीएम ने कहा कि शक्तिकांत दास का समर्पण और दृष्टिकोण हमारे देश के विकास पथ को मजबूत करना जारी रखेगा।

शक्तिकांत को मिली A+ रेटिंग
दास को उन तीन केंद्रीय बैंक गवर्नरों की सूची में शीर्ष पर रखा गया है, जिन्हें A+ रेटिंग दी गई है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर आरबीआई ने दास को बधाई देते हुए कहा, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि गवर्नर शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में 'ए+' रेटिंग दी गई है।  

ये 3 हैं बेस्ट बैंकर्स
ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 के अनुसार, 'ए+' ग्रेड अर्जित करने वाले बैंक गवर्नरों में भारत के शक्तिकांत दास, थॉमस जे. जॉर्डन (स्विट्जरलैंड), गुयेन थी होंग (वियतनाम) हैं। बता दें कि 1994 से ग्लोबल फाइनेंस द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड यूरोपीय संघ, पूर्वी कैरेबियाई सेंट्रल बैंक, सेंट्रल अफ्रीकी राज्यों के बैंक और 101 प्रमुख देशों के केंद्रीय बैंक गवर्नरों को ग्रेड देता है।

 

#RBI गवर्नर Shaktikanta Das

Source : Agency

पाठको की राय